फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   high alert in amethi

दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने से जिले में हाई अलर्ट

Sat, 22 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
high alert in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से धौला कुंआ स्थित करोलबाग से शुक्रवार को आईएसआईएस का आतंकवादी गिरफ्तार होने तथा उससे यूपी में बम धमाका करने की जानकारी मिलने के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने जिले की पुलिस को अलर्ट करते हुए जेड स्कीम के तहत चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिले के सभी 42 पुलिस बैरियर सक्रिय करते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से शुक्रवार को पकड़े गए आईएसआईएस के आतंकवादी अबु यूसुफ से की गई शुरूआती पूछताछ में राम मंदिर निर्माण को लेकर यूपी में बम धमाका करने का सुराग मिलते ही उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर एसपी दिनेश सिंह ने जिले की पुलिस को हाई अलर्ट पर करते हुए जेड स्कीम के तहत पूरे जिले में चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। एसपी ने बताया कि जिले के भीतर व बार्डर पर बने सभी 42 बैरियरों को सक्रिय कर दिया गया है। कहा कि बैरियर से गुजरने वाले सभी वाहनों व व्यक्तियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा जिले में संचालित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा भीड़भाड़ वाले सभी स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने जिलेवासियों से किसी के भी संदिग्ध दिखने व लगने पर तत्काल इलाकाई पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed