फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   beaten murder

Amethi News: विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक की पीटकर हत्या

Mon, 24 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
beaten murder
तिलोई (अमेठी)। दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने आए मायके पक्ष के लोगोंं ने मारपीट शुरू कर दी तो गांव का ही एक युवक बीच-बचाव करने पहुंच गया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मोहनगंज थानाक्षेत्र के गांव प्रतीतगढ़ मजरे छतहुवा निवासी रज्जब अली के पुत्र महताब का निकाह रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के राजापुर कंस मजरे हरदासपुर से तीन माह पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते आए दिन विवाद होने लगा। रविवार रात पति-पत्नी में कहासुनी के साथ मारपीट हुई थी। महताब की पत्नी ने इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी। मायके पक्ष के करीब छह लोग सोमवार दोपहर करीब दो बजे महताब के घर पहुंचे। इसी बीच विवाद बढ़ा तो मायके पक्ष से आए लोगों ने महताब के परिवारीजनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


महताब के घर के बगल बन रहे मकान में मजदूरी कर रहे गांव के ही बेचू लाल साहू (35) ने बीच-बचाव की कोशिश शुरू की तो मारपीट करने वाले उस पर हमलावर हो गए। हमलावरों ने उसे तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज इंग्लेश तिवारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। एसएचओ धीरेंद्र यादव व बाद में एसपी डॉ. इलामारन जी., एएसपी हरेंद्र कुमार व सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मृतक के परिवारीजनों के अलावा आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। एसपी ने कोतवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस बीच मृतक की मां अनार कला ने रसीद अहमद, नफीस अहमद, सुहेल अहमद, जुनैद अहमद, गुड्डन, जफरुनिशा समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था को देखते हुए जायस, फुरसतगंज, शिवरतनगंज व इन्हौना थाने की पुलिस फोर्स की ड्यूटी गांव में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बूढ़ी मां का इकलौता सहारा छिना
बेचूलाल साहू व रामलाल साहू दो सगे भाई थे। बड़े भाई रामलाल साहू की पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। 68 वर्षीय बूढ़ी मां अनार कला पुत्र बेचूलाल के साथ रहती थी। मृतक खेती के साथ ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसका विवाह नहीं हुआ था।


वर्जन
जल्द होगी गिरफ्तारी
हमलावरों की शिनाख्त हो गई है। मृतक के मां की तहरीर पर केस दर्ज हो गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
- डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed