{"_id":"6aecc7e769bdf7ca6a08432b","slug":"salesman-killed-in-collision-between-two-bikes-amethi-news-c-96-1-ame1027-179822-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में सेल्समैन की मौत
Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
भादर। दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर बौलहा गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अमेठी कस्बे के वीमार्ट में कार्यरत सेल्समैन विनोद पाल (38) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार जोगिंदर कोरी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विनोद के भाई राजकुमार के मुताबिक, उनका भाई ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से भांजे को लेने पीपरपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था। बौलहा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने टीकरमाफी चौकी प्रभारी सौम्य जायसवाल की मदद से घायलों को सीएचसी भादर पहुंचाया। वहां विनोद को मृत घोषित कर दिया गया। जोगिंदर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंधेरे में दोनों बाइकों की रोशनी से चालकों का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था या नहीं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दोनों बाइक कब्जे में ली गई हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।