Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Markets gear up for a windfall on Dhanteras; shops decked out with attractive goods

Amethi News: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा की तैयारी, दुकानों पर सजे आकर्षक सामान

Thu, 05 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Markets gear up for a windfall on Dhanteras; shops decked out with attractive goods
अमेठी सिटी। धनतेरस पर शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए जिले के बाजार सजकर तैयार हैं। अमेठी, गौरीगंज, जायस और जगदीशपुर में सराफा, बर्तन, वाहन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकानों पर नए उत्पादों की भरमार है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने अतिरिक्त स्टॉक मंगाने के साथ छूट और उपहारों की व्यवस्था की है। शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में चांदी की प्रतिमाओं का आकर्षण
सराफा दुकानों पर चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की छोटी प्रतिमाओं और हल्के सोने के आभूषणों की मांग है। करीब डेढ़ ग्राम की चांदी की प्रतिमाएं 350 से 450 रुपये और सिक्का 1800 रुपये में उपलब्ध है। सोने का भाव 1.42 लाख रुपये प्रति तोला है। कारोबारी मुकेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि सिक्कों, पायल, बिछिया और हल्के आभूषणों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है।
विज्ञापन

वाहन बाजार में 100 बिक्री का लक्ष्य
होंडा एजेंसी संचालक राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, 40 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर 100 वाहन बेचने का लक्ष्य है। ग्राहकों को छूट के साथ उपहार भी मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसायी सिद्धार्थ नारायण शुक्ल ने बताया कि छह वाहनों की बुकिंग हुई है। ट्रैक्टर एजेंसी संचालक अवधेश कुमार सिंह के अनुसार किसानों ने छह ट्रैक्टर बुक कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील के बर्तनों की बढ़ी मांग
तांबा, पीतल और फूल के बर्तनों के दाम बढ़ने से स्टील की मांग अधिक है। कारोबारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि थाली, कलश, दीपदान और रसोई के बर्तनों का स्टॉक बढ़ाया गया है।
कपड़ों पर 25 से 35 प्रतिशत छूट
कपड़ा कारोबारी संकेत कुमार ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ब्रांडेड कपड़ों का नया संग्रह उपलब्ध है। ग्राहकों को 25 से 35 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
मंदिर से बेड तक फर्नीचर के विकल्प
व्यवसायी सोनू के मुताबिक, लकड़ी के मंदिर 350 से 8000 रुपये, सोफा 8500 से 35 हजार, सिंगल बेड 3500 से 9000 और डबल बेड 7500 से 30 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। डाइनिंग टेबल, अलमारी, सिंगारदानी और झूलों के भी कई डिजाइन हैं।
झालरों व इलेक्ट्रॉनिक सामान की कई रेंज
सजावटी सामान के कारोबारी दिनेश कुमार ने बताया कि चाइनीज लाइटों की मांग अधिक है। पिक्सल और वाम लाइट 35 से 350 रुपये, मल्टीकलर लाइट 60 से 350 और मिर्ची झालर 30 से 60 रुपये में मिल रही है। रूफ लाइट, झरना और देसी झालर के भी विकल्प हैं। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी संगम ने बताया कि फ्रिज 11 से 30 हजार, एलईडी टीवी सात से 40 हजार और वाशिंग मशीन 7500 से 20 हजार रुपये तक में उपलब्ध है। मिक्सी, इंडक्शन, पंखे और गीजर की भी कई रेंज हैं। ऑनलाइन बाजार की चुनौती के बीच दाम करीब पांच प्रतिशत बढ़े हैं। ग्राहकों को छूट दी जा रही है।

पूजन सामग्री व सफाई के सामान की तैयारी
मूर्ति व्यवसायी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 10 से 2000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। मिट्टी के दीये, कलश और सजावटी सामान के नए डिजाइन आए हैं। लाई, चूरा, खील और खिलौनों की दुकानें भी सज गई हैं। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा को देखते हुए फूल झाड़ू 60 से 100 रुपये, तार वाली 30 से 40 और पत्ती वाली 10 से 20 रुपये में मिल रही है। व्यवसायी सोनू कसौधन ने बताया कि वाइपर और पोछे की भी कई रेंज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed