{"_id":"6aecc8121a3d437e0f0d4076","slug":"bike-falls-into-a-pothole-farmer-dies-amethi-news-c-96-1-ame1024-179852-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क के गड्ढे में गिरी बाइक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क के गड्ढे में गिरी बाइक, किसान की मौत
Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। प्रतापगढ़ के चौरा बाजार के पास बुधवार रात सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक गिरने से किसान श्यामलाल (52) की मौत हो गई। हादसे में उनके बहनोई शेर बहादुर भी घायल हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर प्रयागराज के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान श्यामलाल ने दम तोड़ दिया।
पूरे जवाहर सिंह का पुरवा निवासी श्यामलाल गांव के अमरजीत के बेटे की शादी में शामिल होने ककरहा जा रहे थे। किशुनगंज बाजार से उन्होंने प्रतापगढ़ के सरैया किशुनगंज निवासी अपने बहनोई शेर बहादुर को भी बाइक पर बैठा लिया। चौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।
पीछे से आ रहे बरातियों ने दोनों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां श्यामलाल की मौत हो गई, जबकि बहनोई का उपचार चल रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि प्रतापगढ़ पुलिस से मिली जानकारी पर परिजनों को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई प्रतापगढ़ पुलिस करेगी।
विज्ञापन
पिता की मौत से बिलख रही बेटी
श्यामलाल की मौत की खबर सुनकर बेटी लक्ष्मी और पत्नी फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अम्मरपुर बाजार में मोची का काम कर परिवार चलाते थे। उनका इकलौता बेटा सुधीर हिमाचल प्रदेश की हेलमेट बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता है। पिता की मौत की सूचना पर वह घर रवाना हो गया।