फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   You will get a grant of up to Rs 32 lakh for opening a custom hiring center.

Ambedkar Nagar News: कस्टम हायरिंग सेंटर खाेलने पर मिलेगा 32 लाख तक अनुदान

Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
You will get a grant of up to Rs 32 lakh for opening a custom hiring center.
अंबेडकरनगर। किसान अनुदान पर कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। शनिवार से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले को 57 कृषि यंत्रों का लक्ष्य मिला है। उन युवाओं के लिए भी अच्छा मौका है, जो कस्टम हायरिंग सेंटर खोलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करना चाहते हैं। इसके लिए 32 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फाॅर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राॅप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए कृषि यंत्रों का लक्ष्य जारी कर साइट खोली है। किसान www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर अपना टोकन प्राप्त कर सकते हैं। कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। उप कृषि निदेशक अश्विनी सिंह ने बताया कि कस्टम हायर सेंटर के लिए 30 लाख और फार्म मशीनरी बैंक पर 10 लाख समेत 40 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट पर 32 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा तथा आठ लाख रुपये लाभार्थी को अपने पास से लगाने होंगे।
विज्ञापन




कस्टम हायर सेंटर के लिए 60 हाॅर्स पावर क्षमता का ट्रैक्टर तथा अन्य संबंधित कृषि यंत्र खरीदने होंगे। इससे कम क्षमता के कस्टम हायर सेंटर के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। युवा अनुदान प्राप्त कर कस्टम हायर सेंटर खोलकर कृषि यंत्रों को किराये पर देकर हर माह अच्छी कमाई कर सकेंगे। आलू खोदाई मशीन, आलू बोआई मशीन, चेप कटर, रीपर कमबाइंडर, कल्टीवेटर, चैफकटर, स्ट्रारीपर, हैरो, रोटावेटर आदि मशीन की खरीद पर अनुदान पाने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करें। कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर की रात 12 बजे तक होंगे। किसानों का चयन ई-लाॅटरी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed