फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains diverted, buses on election duty, problems for passengers increased

Ambedkar Nagar News: ट्रेन डायवर्ट, बसें चुनाव ड्यूटी में, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

Fri, 03 May 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Trains diverted, buses on election duty, problems for passengers increased
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए 26 सरकारी बसों के दूसरे जनपद चले जाने तथा ट्रेन के रूट डायवर्ट होने से निजी वाहन संचालकों की मनमानी बढ़ गई है। अकबरपुर बस स्टेशन के साथ ही नगर के अन्य प्रमुख चौराहों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ाकर यात्रियों को बिठाने व उतारने का कार्य कर रहे हैं। यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 65 बसों में से एक-एक कर अब तक कुल 26 बसें लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे जनपद रवाना हो चुकी हैं। आगामी दिनों में और भी बसें भेजी जानी हैं। मौजूदा समय में मात्र 39 बस ही शेष रह गई हैं। इस बीच लगभग प्रतिदिन रूट डायवर्जन के चलते कई ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच रहीं तो कई ट्रेन घंटों विलंब से आ रहीं। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसका लाभ डग्गामार वाहन संचालक खूब उठा रहे हैं। निजी बसें, ऑटो रिक्शा, मैजिक समेत कई अन्य निजी टैक्सी वाहन धड़ल्ले से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्रियों को जहां-तहां वाहन पर बिठा व उतार रहे हैं। अकबरपुर बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहा, नई सड़क, फव्वारा तिराहा, दोस्तपुर रोड, अकबरपुर अयोध्या मार्ग समेत अकबरपुर नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर इनकी मनमानी देखी जा सकती है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर किराया भी मनमाना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
यात्रियों की परेशानियों पर दें ध्यान

अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी अरविंद कुमार व शहजादपुर के राजेंद्र कुमार ने कहा कि रोडवेज बसें कम होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। निजी वाहनों पूरी तरह मनमानी पर आमादा हैं। लखनऊ जाने के लिए गौहन्ना चौराहा पर बस का इंतजार कर रहे पहितीपुर निवासी रमेश व लोरपुर निवासी अनुराग ने कहा कि लगभग एक घंटा हो गए इंतजार करते हुए लेकिन अब तक बस नहीं आई। ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। चुनाव में बस भेजें लेकिन यात्रियों का भी हित ध्यान में रखा जाए।

-------------------------
चलाया जाएगा अभियान
निजी वाहनों की मनमानी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी सघन जांच होगी। - सत्येंद्र कुमार यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed