फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traders submit memorandum opposing MDR on UPI.

Ambedkar Nagar News: यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 19 Sep 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traders submit memorandum opposing MDR on UPI.
जलालपुर तहसील में शनिवार को नायब तहसीलदार उत्कर्ष सिंह को व्यापारियों संग ज्ञापन सौंपते जिला उद
जलालपुर। दो हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को ज्ञापन सौंपा। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार उत्कर्ष सिंह को दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 15 अक्तूबर 2026 से दो हजार रुपये से अधिक के पात्र मर्चेंट यानी व्यक्ति-से-व्यापारी (पी2एम) यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होना है। 75 हजार रुपये या इससे अधिक के लेनदेन पर शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि किराना, थोक और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कारोबार में लाभ का मार्जिन पहले ही सीमित है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगने से कारोबार की लागत बढ़ेगी और छोटे व मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि शुल्क से बचने के लिए व्यापारी बड़े भुगतान को कई छोटे लेनदेन में बांटने या नकद भुगतान की ओर जाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इससे यूपीआई के जरिए होने वाले डिजिटल भुगतान को भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई ने कारोबार में भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया है। इसलिए प्रस्तावित एमडीआर को वापस लिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में आदित्य गोयल, आकाश अग्रहरि, रेन्नू गुप्ता, राजकपूर, मनोज पांडेय, सप्रिय गोयल और सीताराम सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed