फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bullet motorcycle collides with e-rickshaw; Congress District President's cousin dies.

Ambedkar Nagar News: ई रिक्शा से भिड़ी बुलेट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत

Sat, 19 Sep 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bullet motorcycle collides with e-rickshaw; Congress District President's cousin dies.
विपिन यादव (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर/कटेहरी। अकबरपुर के शिवबाबा मंदिर के सामने शनिवार को गलत दिशा से आ रहे खाली ई रिक्शा से बुलेट की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के चचेरे भाई विपिन यादव (25) की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनके दोस्त संदीप पांडेय (26) और अंकित तिवारी (24) घायल हो गए। संदीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महरूआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासी विपिन यादव शनिवार को अकबरपुर के खोजापुर निवासी संदीप पांडेय और अंकित तिवारी के साथ बुलेट से श्रवणक्षेत्र के रास्ते अकबरपुर जा रहे थे। बुलेट विपिन चला रहे थे, जबकि संदीप और अंकित पीछे बैठे थे। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर अन्नावा पहुंचने के बाद तीनों ने शिवबाबा धाम जाने का फैसला किया।
विज्ञापन

शिवबाबा मंदिर के सामने पराग बूथ के पास बने कट से एक खाली ई रिक्शा अचानक गलत दिशा से आया और शिवबाबा धाम परिसर की ओर मुड़ने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तीनों घायल हो गए। हेलमेट नहीं पहना होने के कारण विपिन के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। संदीप की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, अंकित को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें लेकर लखनऊ चले गए। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को मौके से हिरासत में ले लिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
‘कहीं नहीं जाना है’ कहकर घर से निकले थे विपिन
जिला अस्पताल में छोटे भाई विपिन की मौत की खबर सुनकर पहुंचे अजय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार यही कहते रहे कि शनिवार सुबह विपिन से उनकी बात हुई थी। उसने कोई काम नहीं होने की बात कहते हुए कहीं न जाने की बात कही थी। अजय को यह पता ही नहीं था कि विपिन कब दोस्तों के साथ अकबरपुर के लिए निकल गया। उनका कहना था कि यदि विपिन घर से नहीं निकलता तो शायद यह हादसा नहीं होता। अजय का करुण क्रंदन सुनकर अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हो गईं। पिता राम सरन यादव भी बेटे की मौत से बेसुध हैं। विपिन अनुबंध पर जेसीबी लेकर उसका संचालन करते थे। हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
शिवबाबा धाम के सामने अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के दूसरे छोर पर पराग बूथ के पास बने कट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार हादसे होने के बावजूद कट को बंद कराने या यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

विपिन यादव (फाइल फोटो)

विपिन यादव (फाइल फोटो)

विपिन यादव (फाइल फोटो)

विपिन यादव (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed