फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tile worker dies in road accident, two injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में टाइल मिस्त्री की मौत, दो घायल

Wed, 22 Jul 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tile worker dies in road accident, two injured
दिलीप चौहान (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। जहांगीरगंज, महरुआ और बसखारी क्षेत्रों में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक टाइल मिस्त्री की मौत हो गई। इन घटनाओं में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ मामलों में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज क्षेत्र के इमामुद्दीनपुर निवासी विशाल के मुताबिक उनके पिता दिलीप चौहान (53) टाइल मिस्त्री थे। मंगलवार को काम के सिलसिले में बाइक से माडरमऊ बाजार जा रहे थे। इटहउवा के हथिना लाला प्राथमिक विद्यालय के पास अचानक एक जानवर उनकी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दिलीप ने संतुलन खो दिया और बाइक सहित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। घायल दिलीप चौहान को एंबुलेंस से सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी फूलकुमार बेसुध हो गईं। मृतक दिलीप चौहान अपने पीछे चार संतानों को छोड़ गए हैं। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे पर भिड़े टैंकर, बचे लोग
भीटी। महरुआ क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे पर सारंगपुर दियरा के पास दो दिन पूर्व सीमेंट के बुरादे से लदा एक टैंकर सड़क किनारे धंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए एक कंप्रेशर और एक खाली टैंकर बुलवाया गया था। मंगलवार देर रात टैंकर खाली कराने की प्रक्रिया कराई जा रही थी। इसी बीच सुल्तानपुर की ओर से आ रहा एक अन्य टैंकर इन तीनों से टकरा गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि वजन अधिक होने के कारण बिना खाली कराए टैंकरों को हटाया जाना संभव नहीं है। इसके लिए संबंधित कंपनी से वार्ता कर और लोग बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के सामने आया कुत्ता, युवक घायल
सुलेमपुर। बसखारी के मुजाहिद पुर गांव निवासी गोलू (40) अपनी पत्नी के साथ टांडा कचेहरी के लिए बाइक से जा रहे थे। नेशनल हाईवे 233 पर अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गोलू के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed