फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three candidates filed nomination

Ambedkar Nagar News: तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Thu, 24 Oct 2024 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three candidates filed nomination
भाजपा प्रत्याशी घर्मराज निषाद आज करेंगे नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पीस पार्टी समेत दो अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भर कर दावेदारी की ताल ठोकी। जबकि भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद व एक अन्य प्रत्याशी ने छह सेट में नामांकन पत्र भी खरीदा। भाजपा प्रत्याशी शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ कौस्तुभ, एडीएम डॉ सदानंद गुप्त व एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहने का निर्देश भी दिया। बृहस्पतिवार को समाज पार्टी प्रत्याशी शत्रुघन, पीस पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद असद व आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी राजेश कुमार ने दो दो सेट में अपना नामांकन परचा भरा। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। ऐसे में खासी गहमागहमी रहने की उम्मीद है। इसे देखते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed