{"_id":"67f2f486c6a2ff26ee0034bc","slug":"there-will-be-a-crackdown-on-libraries-and-coaching-centres-running-without-recognition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-132258-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना मान्यता चल रहीं कोचिंग के साथ लाइब्रेरी पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना मान्यता चल रहीं कोचिंग के साथ लाइब्रेरी पर कसेगा शिकंजा
Mon, 07 Apr 2025 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न इलाकों में बिना मान्यता के ही तमाम कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से गैर मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डीएम ने डीआईओएस को आदेश भी दिया है।
मुख्य सचिव को ईमेल पर सिविल लाइन झांसी के राहुल जैन ने शिकायती पत्र भेजा है। इस पर संज्ञान लेते हुए सचिव ने प्रदेश के सभी डीएम को आदेश दिया था। डीएम अविनाश सिंह ने भी बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी की गहन जांच कराए जाने का निर्देश दिया है। इसके पहले भी फरवरी में माध्यमिक शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने जलालपुर व रफीगंज में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया था। इसमें वरिष्ठ सहायक ओमानंद त्रिपाठी और सावित्री बाई फुले की प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी ने संस्थानों के प्रपत्रों की जांच की थी। रफीगंज के एसएसएस डिजिटल लाइब्रेरी रूकनपुर कासिमपुर, लिटिरेट एजुकेशन हब रफीगंज, दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी रफीगंज बाजार और गोपाल डिजिटल लाइब्रेरी भवानीपट्टी बिना पंजीयन संचालित मिले थे।
जलालपुर में सम्राट डिजिटल लाइब्रेरी हैदराबाद, कान्हा डिजिटल लाइब्रेरी रामपुर मंगुराडिला, मां कौशल्या डिजिटल लाइब्रेरी शाहपुर फिरोजपुर, ग्रैंड लाइब्रेरी कांदीपुर चौराहा और एवन कोचिंग क्लासेस सैदापुर मार्केट का भी पंजीयन नहीं था। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे अध्ययन प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं दुर्घटना के शिकार न होने पाएं।