फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be a chalkdown strike in schools from today

आज से स्कूलों में होगी चॉकडाउन हड़ताल

Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be a chalkdown strike in schools from today
अंबेडकरनगर। दो माह का बकाया वेतन भुगतान न होने से नाराज माध्यमिक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी 25 अगस्त से चॉक डाउन हड़ताल करेंगे। इस संबंध में एक दिन पहले बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमएडल ने प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि दो माह से वेतन भुुगतान न होने से शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इससे मानसिक तनाव हो रहा है। उपेक्षा को देखते हुए ही 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन चॉक डाउन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि लंबे समय से जून व जुलाई माह के वेतनन भुगतान की मांग की जा रही है। इसके लिए धरना प्रदर्शन से लेकर अनुनय विनय भी जिम्मेदारों से किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

वेतन भुगतान न होने से एक तरफ जहां आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं, तो वहीं मानसिक तनाव से भी संघर्ष करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ गए संरक्षक संदीप पटेल, अरविंद यादव, राजीव, श्रवण कुमार कुशवाहा ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद बीते दिनों मई माह का वेतन तो भुगतान कर दिया गया, लेकिन जून व जुलाई के वेतन भुगतान को लेकर पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि लगातार की जा रही उपेक्षा को देखते हुए ही निर्णय लिया गया है कि अब 25 अगस्त से चॉक डाउन हड़ताल किया जाएगा। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed