फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man waved a sword, the video went viral, a case was filed

Ambedkar Nagar News: युवक ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल, केस

Mon, 07 Apr 2025 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 07 Apr 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
The young man waved a sword, the video went viral, a case was filed
किछौछा के रामजानकीनगर में तलवार लहराता युवक।
किछौछा (अंबेडकरनगर)। बाजार में मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार की रात युवक ने तलवार निकाल ली। तलवार लहराने का वीडियो रविवार को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बसखारी के किछौछा दरगाह के रामजानकीनगर निवासी प्रेमचंद कसौधन के मुताबिक कार्तिकेय मोदनवाल, निखिल मोदनवाल और विनोद कैटर्स के ऊपर कुछ माह पूर्व चोरी का आरोप लगा था। इस मामले में उनके बेटे राघवेंद्र कसौधन ने गवाही दी थी। बाद में मामले में सुलह समझौता हो गया था। शनिवार रात करीब नौ बजे उनको बेटा राघवेंद्र अपने दोस्तों के साथ टहलने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि तीनोंं सुनियोजित ढंग से वहां खड़े थे। कार्तिकेय ने तलवार ले रखी थी। जैसे राघवेंद्र उनके नजदीक पहुंचा तो कार्तिकेय व उसके दोस्त उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने के लिए तलवार निकला ली। यह देख वहां खड़े लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। तब जाकर उनके बेटे की जान बची। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed