फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The weather took a turn, the cold increased again

Ambedkar Nagar News: मौसम ने ली करवट, फिर बढ़ी ठंड

Sun, 04 Feb 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, the cold increased again
अंबेडकरनगर। 24 घंटे के अंदर अचानक मौसम ने करवट बदली। एक दिन पहले जहां तेज धूप थी तो वहीं रविवार सुबह से ही बादलों व बूंदाबांदी के चलते ठंड फिर से लौट आई। इससे लोग एक बार फिर ठिठुरने को विवश हुए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासी राहत मिली थी। गलन व ठिठुरन से लोगों को निजात मिली थी। हालांकि शनिवार शाम को हवा चलने से ठंड का थोड़ा बहुत असर रहा लेकिन रविवार सुबह मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली। फिर से ठंड व गलन का असर शुरू हो गया। उम्मीद थी कि दस या 11 बजे तक धूप निकल आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू होने से ठंड में और इजाफा हो गया। अचानक बदले मौसम से एक बार फिर गर्म कपड़ों की बिक्री की उम्मीदें दुकानदारों में बढ़ गईं।
विज्ञापन

ठंड का असर बढ़ने से रविवार को अकबरपुर के अलावा अन्य बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटा रहा। खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजारों का रुख नहीं किया। इससे लगभग पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------
किसानों की बढ़ी चिंता
अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो इसका सरसों, आलू, चना व मटर की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बूढ़नपुर के किसान महेश प्रजापति व अंधियरवा के आलोक कुमार ने कहा कि धूप निकलने से लगा कि अब मौसम ठीक हो जाएगा लेकिन बदले मौसम के मिजाज ने चिंता बढ़ा दी है। यदि खेत में पानी भरा तो आलू की फसल सड़ सकती है तो सरसों, चना व मटर में कीड़े लग सकते हैं। हालांकि गेहूं किसानों के लिए मौसम राहत भरा है। बनगांव के अखंड प्रताप व शुकुलपट्टी के राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि गेहूं की सिंचाई करनी थी। बारिश होने से अब राहत मिली है। हालांकि जिन्होंने एक दो दिन पहले सिंचाई की है उनके लिए नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed