{"_id":"62cf08e529d729250458b43b","slug":"the-poor-kidnapped-the-girl-by-breaking-the-window-ambedkar-nagar-news-lko639362475","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की तोड़कर दरिंदों ने किया था किशोरी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की तोड़कर दरिंदों ने किया था किशोरी का अपहरण
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। दुष्कर्म के लिए दरिंदों ने दरवाजा न खुलने पर खिड़की तोड़कर किशोरी का अपहरण किया था। यह खुलासा बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे किशोरी के भाई ने किया। बताया कि रविवार पूरी रात व सोमवार को दिनभर उसकी बहन को बंधक बनाए रखा गया था। इसके बाद ही तीनों आरोपी उसे एक निजी अस्पताल के बाहर फेंककर भाग गए थे। इस बीच बुधवार को जिला अस्पताल में किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण हुआ। अल्ट्रासाउंड व खून की जांच के लिए उसे गुरुवार को फिर से जिला अस्पताल बुलाया गया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात पड़ोसी युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ एक किशोरी को घर में अकेले पाकर धावा बोल दिया। उसका अपहरण कर किसी एकांत स्थान पर ले जाया गया था। वहां तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया गया। पानी मांगने पर शराब या फिर कोई केमिकल युक्त पेय पदार्थ दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वह मसड़ा बाजार में सोमवार शाम किशोरी मिली। पुलिस ने पड़ोसी सौरभ सिंह व दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। किशोरी को मंगलवार शाम चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया, लेकिन परीक्षण नहीं हो पाया। बुधवार को जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक ने जरूरी परीक्षण किया। चार पांच परीक्षण करने के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया। अब गुरुवार को उसका अल्ट्रासाउंड व खून की जांच होगी।
इस बीच किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों का एक और दुस्साहस सामने आया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन को घर में अकेला पाकर सौरभ व उसके दो दोस्त वहां पहुंच गए। बहन ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन सबने खिड़की को तोड़ डाला। इसके बाद घर में घुसकर बहन का अपहरण कर लिया। वहां प्रतिरोध करने पर किशोरी के सिर व आंख में चोट लग गई, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद उसी खिड़की के सहारे ही किशोरी को लेकर वे तीनों फरार हो गए। पीड़िता के भाई ने बताया कि यह तो नहीं पता चल पा रहा कि अपहरण के बाद उसे कहां रखा गया था, लेकिन सुनसान व अंधेरे वाले स्थान पर ले जाया गया था। बहन से पूछताछ पर पता चला कि वहां जमीन पर फर्श बनी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया धमकी का आरोप
किशोरी के चिकित्सीय परीक्षण के बाद घर पहुंचे उसके बड़े भाई ने दूरभाष पर बताया कि घटना में केस दर्ज कराने को लेकर मुख्य आरोपी सौरभ द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जा रही है। यह धमकी सीधे तौर पर उसे व परिजनों को तो नहीं दी गई, लेकिन गांव के कई लोगों के माध्यम से यह बात उस तक पहुंची है। इसकी भी शिकायत अब पुलिस से गुरुवार को की जायेगी।
की जा रही है तलाश
मामले में एक नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज है। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी पीड़िता के गांव का पड़ोसी है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद अन्य दोनों आरोपियों का भी खुलासा हो जाएगा। प्रकरण में सभी जरूरी कार्रवाई साक्ष्य व बयान के आधार पर तय की जाएगी। -अश्विनी कुमार मिश्र, एसओ बसखारी