{"_id":"64c159f44381c714440b5722","slug":"the-culprits-of-the-manipur-incident-should-be-punished-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-799-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मणिपुर कांड के दोषियों को मिले सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मणिपुर कांड के दोषियों को मिले सजा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपना दल कमेरावादी पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें जाति आधारित जनगणना कराए जाने व मणिपुर कांड के दोषियों को सजा देने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। बाद में अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद हीराराम पटेल ने कहा कि संगठन लगातार जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहा है। समाज में जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के आधार पर बात होनी चाहिए। परन्तु सत्ता में बैठे लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। वक्ताओं ने मणिपुर की घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी। कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को सजा दी जाए। बाद में संगठन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना, अजय पटेल, सुरेंद्र प्रताप, कृपाशंकर, श्रद्धाकांत पटेल, रामबहादुर पटेल, शशिकांत, मंजू शर्मा व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।