{"_id":"593999464f1c1b831c9ca737","slug":"teenage-death-from-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से किशोर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव में सर्पदंश की दो घटनाओं से कोहराम मच गया। गुरुवार पूर्वाह्न घर के अंदर खेलते समय एक किशोर को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान उसे देखने पहुंची एक युवती को भी सांप ने डस लिया। उसे गंभीर दशा में जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अजईपुर गांव निवासी रवीश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र ईशांत गुरुवार पूर्वाह्न घर के अंदर खेल रहा था। वहां एक कोने में कुछ खोजने के लिए हाथ डालने पर उसे लगा कि किसी कीड़े ने उसे काट लिया है। परिवारीजनों को उसने बताया तो शुरुआत में किसी को भी सांप की आशंका नहीं हुई। बाद में किशोर की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। अस्पताल से परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे और बरामदे में रख दिया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग उसे देखने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
उसे देखने के लिए गांव निवासिनी अंजू (18) पुत्री रामसिंगार भी गई हुई थी। बताया जाता है कि बरामदे की दीवार से टेक लगाए वह खड़ी हुई थी। इसी बीच उसे भी सांप ने डस लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी तबियत गंभीर बनी हुई है। उधर किशोर की मौत व युवती को भी सांप द्वारा डसे जाने को लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है।