{"_id":"6a90711a608ccaf26a09b31f","slug":"the-crowd-poured-in-as-soon-as-the-free-bus-service-started-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-163723-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मुफ्त बस यात्रा शुरू होते ही उमड़ पड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मुफ्त बस यात्रा शुरू होते ही उमड़ पड़ी भीड़
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने के लिए बृहस्पतिवार को बस में खड़े होकर सफर करने को मजबूर महिलाएं।स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू होते ही बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिलाएं और बच्चे बसों के इंतजार में पहुंचने लगे। दोपहर बाद स्थिति और विकट हो गई। बसें यात्रियों से खचाखच भरकर रवाना होती रहीं, लेकिन इंतजार करने वालों की कतार कम नहीं हुई।
रोडवेज बस स्टैंड से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस तक सड़क के दोनों ओर सैकड़ों महिलाएं बस की प्रतीक्षा करती नजर आईं। पहले दिन करीब 15 हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। अकबरपुर डिपो से करीब 85 बसों का संचालन किया गया। लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी रही। अधिकांश बसें निर्धारित क्षमता से भरकर रवाना हुईं। कई यात्रियों को अगली बस के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गोद में बच्चों को लिए महिलाएं गर्मी और उमस में परेशान दिखीं।
टांडा, बसखारी, आलापुर, जलालपुर, कटेहरी और गोसाईगंज जाने वाले यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिलने पर ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार को भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अतिरिक्त बसें चलाना और यात्रियों की सुविधा के इंतजाम करना रोडवेज के लिए चुनौती होगी। प्रभारी एआरएम डीके चौबे ने बताया कि बसों के संचालन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।