फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sisters will tie love on their brother's wrist today

Ambedkar Nagar News: बहनें आज भाई की कलाई पर बांधेंगी प्यार

Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sisters will tie love on their brother's wrist today
जलालपुर नगर में रक्षाबंधन के अवसर पर बृहस्पतिवार को खरीददारी करतीं छात्राएं।संवाद
अंबेडकरनगर। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। अकबरपुर के शहजादपुर से लेकर टांडा, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, बसखारी और अन्य कस्बों के बाजारों में राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। ग्राहकों की बढ़ी संख्या से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन

शहजादपुर बाजार में राखी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। रंग-बिरंगी और नए डिजाइन की राखियां बहनों को आकर्षित करती रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व खिलौने वाली राखियों के साथ युवाओं के लिए आकर्षक डिजाइन की राखियों की मांग रही। बहनों ने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियां खरीदीं, वहीं भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार पसंद किए।
विज्ञापन

टांडा मार्ग पर मिठाई की दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की कतार लगी रही। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ सूखे मेवे और आकर्षक गिफ्ट पैक तैयार किए हैं। कपड़ा बाजार में साड़ी, सूट और अन्य परिधानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। गिफ्ट सेंटरों पर भाई बहनों के लिए पसंदीदा उपहार तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर रहने वाली बहनें पहुंचीं मायके
रक्षाबंधन को लेकर दूर रहने वाली बहनों ने भी घर पहुंचने की तैयारी पूरी कर ली। कई बहनें बृहस्पतिवार को ही मायके पहुंच गईं, जबकि कुछ शुक्रवार सुबह पहुंचेंगी। घरों में भी पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और भाई उन्हें उपहार देकर स्नेह जताएंगे।
कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद
कपड़ा कारोबारी मो. मोअज्जम और विनोद ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर इस बार ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। मिठाई कारोबारी रवि चंदानी और बलबीर जायसवाल ने बताया कि मांग को देखते हुए सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मिठाई तैयार कराई गई है। राखी कारोबारी अनमोल और मोहन के अनुसार, नई डिजाइन की राखियों की मांग अधिक रही।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त
पंडित उत्कर्ष त्रिपाठी के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। करीब तीन घंटे 51 मिनट की इस अवधि में सुबह 7:33 से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त और 9:10 से 9:48 बजे तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन अवधियों में राखी बांधना शुभ माना जाता है। इस दौरान भद्रा की बाधा भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed