फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health department increases alertness on swine flu

Ambedkar Nagar News: स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Thu, 27 Aug 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Health department increases alertness on swine flu
अंबेडकरनगर। अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद अंबेडकरनगर का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं मिला है। मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने के कारण विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सीएमओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कत वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार है। निर्देश मिलते ही अस्पतालों में जांच और उपचार की तैयारियां तेज की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई विशेष अभियान शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव
तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण हैं। सांस लेने में परेशानी या हालत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हाथों की स्वच्छता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed