{"_id":"6a907084581f110f0c0329c4","slug":"eklavya-stadiums-badminton-hall-will-be-built-according-to-international-standards-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-163708-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंटरनेशनल मानकों पर तैयार होगा एकलव्य स्टेडियम का बैडमिंटन हाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंटरनेशनल मानकों पर तैयार होगा एकलव्य स्टेडियम का बैडमिंटन हाॅल
विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हाल।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम का बैडमिंटन हाल जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पुराने वुडन कोर्ट को हटाकर टेराफ्लेक्स शीट बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ फाल सीलिंग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग विकसित करने की योजना भी है। कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएस ने प्रस्तावित कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर खेल निदेशालय को भेज दिया है। हालांकि, अभी विभागीय स्वीकृति मिलना बाकी है।
आधुनिकीकरण के तहत खेल सतह के साथ हाल के आंतरिक ढांचे को भी बेहतर किया जाएगा। मौजूदा शेड की जगह फाल सीलिंग लगाने और प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक बनाने का प्रस्ताव है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर माहौल मिल सकेगा। खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े अधिकारियों के लिए पार्किंग विकसित करने का काम भी प्रस्ताव में शामिल है। बड़े आयोजनों के दौरान इससे वाहनों की व्यवस्था सुगम होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि यूपी आरएनएस ने प्रस्तावित कार्यों का एस्टीमेट बनाकर खेल निदेशालय को भेज दिया है। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
बड़े आयोजनों की बढ़ेंगी संभावनाएं
टेराफ्लेक्स कोर्ट तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक खेल सतह मिलेगी। इससे स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर समेत बड़े बैडमिंटन आयोजनों की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। हाल में इसी परिसर में पुलिस विभाग की जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित हो चुकी है।