फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Stickers and banners will not be put on election campaign vehicles

चुनाव प्रचार वाहनों पर नहीं लगेंगे स्टीकर व बैनर

Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stickers and banners will not be put on election campaign vehicles
अंबेडकरनगर। दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन पर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित साइज के ही झंडे लगाने होंगे। चुनाव प्रचार वाहनों पर किसी भी प्रकार का स्टीकर व बैनर नहीं लगाया जाएगा। सुबह 8 से देर शाम 8 बजे तक ही किसी भी प्रकार की जनसभा व रैली की जा सकेगी। इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी। नामांकन स्थल तक सिर्फ दो वाहन ही जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा नामांकन कक्ष में सिर्फ दो व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। यह दिशा-निर्देश रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जाए। साथ ही कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार रोड शो के दौरान वाहन पर मात्र एक झंडा ही लगाना होगा। उस झंडे का साइज 3 गुणे 2 फिट होगा। चुनाव प्रचार वाहन पर किसी भी प्रकार का स्टीकर व बैनर नहीं लगेगा। उम्मीदवार के आवास व पार्टी कार्यालय पर लगने वाले बैनर का साइज 4 गुणे 8 फिट का ही होगा। रोड शो के दौरान झंडे में लगने वाले डंडे का साइज तीन फिट होगा। तीन पहिया व चार पहिया वाहन पर किसी भी प्रकार के स्टीकर व बैनर लगाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ मध्यम आकार के 3 गुणे 2 फिट का एक झंडा ही लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नामांकन स्थल तक सिर्फ दो वाहन ही जाने की अनुमति दी जाएगी। नामांकन कक्ष में सिर्फ दो व्यक्तियों के प्रवेश की अनुमति होगी। सुबह 8 से देर शाम 8 बजे तक होने वाली किसी भी प्रकार की जनसभा व रैली की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। न सिर्फ मास्क लगाना होगा, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन करना होगा। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि आचार संहिता का पूरी सख्ती से पालन करेें। यदि किसी ने भी उल्लंघन किया, तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम अशाक कुमार कनौजिया के अलावा भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed