फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Snake bitten the woman sleeping on the throne, died

तख्त पर सो रही महिला को सांप ने डसा, हुई मौत

Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Snake bitten the woman sleeping on the throne, died
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत तेंदुआई कला गांव में महिला को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य थाना क्षेत्र में चार व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत तेंदुआई कला गांव निवासी शिल्पा (38) बुधवार रात तख्त पर सो रही थी। बताया जाता है कि इसी सांप ने उसे डस लिया। जानकारी होते ही घरवालों ने स्थानीय इलाज के बाद उसे लेकर पदुमपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मिर्जापुर निवासी गंगाराम (55) गुरुवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बंदनडीह गांव निवासी सोनी (27) गुरुवार सुबह बरामदे में खाना बनाने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। अहिरौली थाना अन्तर्गत खेमापुर निवासी अरुण कुमार (32) बुधवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी मीना देवी (45) गुरुवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed