फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shivam, the third accused in the robbery from Jan Seva Kendra, arrested

Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र से लूट का तीसरा आरोपी शिवम गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shivam, the third accused in the robbery from Jan Seva Kendra, arrested
भीटी (अंबेडकरनगर)। असलहे के बल पर जनसेवा केंद्र से 3.50 लाख रुपये की लूट के तीसरे आरोपी सेनपुर निवासी शिवम पांडेय को शनिवार की रात हैदरगंज रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। वहीं लूट के चौथे आरोपी बुलंदशहर के छतरी निवासी रोहित को शनिवार की रात बाराबंकी पुलिस रामनगर कोतवाली के लहरड़ा गांव के पास रात 10 बजे मुठभेड़ मेंं गिरफ्तार चुकी है।
विज्ञापन

भीटी के जोधपुर छितूनी निवासी सत्येंद्र तिवारी की सेनपुर चौराहे पर शिवम तिवारी जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान है। पांच अप्रैल की रात 9:30 बजे दुकान को बंद करने की फिराक में थे। तभी अविनाश कमल और रोहित जाट ने जनसेवा केंद्र में घुसकर असलहे के बल पर लूटपाट की थी। जनसेवा केंद्र के बाहर शिवम पांडेय व आकाश सोनी बाइक से रखवाली कर रहे थे। आलोक सोनी व शिवम सोनी ने योजना के मुताबिक अविनाश कमल और रोहित जाट को कार से सुल्तानपुर पहुंचाया था। दो दिन पूर्व भीटी-तारून लिंक मार्ग के ओनी बगिया के पास देर रात मुठभेड़ में पुलिस लूट के मास्टरमाइंड अविनाश कमल और बीकापुर के दशरथपुर गांव निवासी आकाश सोनी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि जनसेवा केंद्र से लूट के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी को बाराबंकी पुलिस ने लूट के मामले मेंं मुठभेड़ मेंं गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed