फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven injured in accident including three women, one serious

हादसों में तीन महिलाओं समेत सात घायल, एक गंभीर

Sat, 11 Mar 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in accident including three women, one serious
हादसा - फोटो : symbolic

दो बाइक की टक्कर में शनिवार को दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी भीटी से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत हुसेनपुर गांव निवासिनी सुशीला देवी (40) पत्नी मिठाईलाल शनिवार दोपहर अपने रिश्तेदार के साथ भीटी बाजार से घर जा रही थी। अढनपुर बाजार के निकट सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इससे सुशीला देवी के साथ-साथ दूसरी बाइक पर सवार महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाकरपुर गांव निवासिनी निशा देवी (35) पत्नी सूर्यलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए निशा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमपुर गांव निवासी रामकुमार (60) पुत्र रामअछैबर शुक्रवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरहवा निवासी रामचंद्र (40) पुत्र रामराज शनिवार सुबह अकबरपुर तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहरा गांव निवासिनी किसमत्ती देवी (65) पत्नी जमुनाप्रसाद शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरवेशपुर गांव निवासी अनिल (30) पुत्र तुलसीराम शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी आशाराम (35) पुत्र बुद्धू शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed