{"_id":"f58a5518f6aa1bc20dc7e960c0f9e29b","slug":"sarayu-river-overflowed-people-afraid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में उफान से दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में उफान से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ का सबसे पहले इसी क्षेत्र के तटवर्ती गांवों को चपेय में लेता। मौजूदा समय में नदी का जलस्तर लाल निशान 92.730 सेमी से नीचे है, लेकिन जिस तरह तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे चार पांच दिनों में खतरे का निशान पार कर लेने की आशंका है। जलस्तर बढने के से माझा क्षेत्रों में कटान भी शुरू हो गई।
मालूम हो कि सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से निकटवर्ती माझा क्षेत्र के उलटहवा, करमपुर परसावां, माझा आसोपुर, माझा छज्जापुर, माझा अवसानपुर, माझा डुहिया, फूलपुर, केवटला, पलटूतीर सहित कई अन्य गावों में दहशत है। सबसे पहले बाढ़ का पानी इन्हीं गांवों में प्रवेश करता है।
सबसे अधिक समस्या नदी से तीन तरफ से घिरे माझा उलटहवा के ग्रामीणों के सामने है। हर साल बाढ़ में इस गांव तक पहुंचने का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों को खाद्यान्न के साथ- साथ अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके अलावा जलस्तर बढने से बाढ़ का पानी नाले व नालियों से होते हुए नगर के मेहनिया, नेहरूनगर, छज्जापुर, राजघाट, सहित अन्य मोहल्लों में पहुंच जाता है। कर लोगों में दहशत छाने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि अभी नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 92.730 सेमी से नीचे है, लेकिन जिस तरह लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है उसे देखते हुए तीन-चार दिन के अंदर खतरे का लाल निशान पार कर लेने की आशंका है। जलस्तर बढने के साथ ही कई माझा क्षेत्रों में कटान भी शुरू हो गई है। इससे लोगों में हड़कंप है।
मांझा निवासी खेलावन व जगदीश कहते हैं कि प्रशासन को समय रहते समुचित प्रबंध तय करना होगा। कलावती व रेखा ने चिंता जताते हुए कहा कि पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ना तय नजर आ रही हैं।