{"_id":"6802893cf441af6e1904f235","slug":"sandeep-murdered-deepanjali-due-to-one-sided-love-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132971-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक तरफा प्यार में संदीप ने की थी दीपांजलि की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक तरफा प्यार में संदीप ने की थी दीपांजलि की हत्या
Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या के दूसरे दिन नरकटा बैरागपुर गांव का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी।
अंबेडकरनगर।
घर से दूध लेने निकली बीएससी की छात्रा दीपांजलि की गोल मारकर हत्या आरोपी संदीप ने एक तरफ प्यार में की थी। शुक्रवार को पुलिस ने नरकटा बैरागीपुर निवासी आरोपी संदीप यादव और इसी गांव के खुशीराम मौर्या के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी संदीप यादव को पुलिस ने वारदात की रात ही जैनुद्दीनपुर के निकट स्थित ईदगाह के पास से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह वारदात को अंजाम देने के बाद वहां लगे ट्रांसफार्मर के करंट से आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। इस दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से वह ट्रांसफार्मर के पास ही गिरकर बेहोश हो गया था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड में ले लिया है, लेकिन घायल होने की वजह से उसे जेल नहीं भेजा।
नरकटा बैरागपुर निवासी पारस नाथ मौर्या की 22 वर्षीय बेटी दीपांजलि मौर्य स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय प्रीतमपुर नारायणपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सवा आठ बजे वह घर से दूध लेने के लिए गांव निवासी हरिराम मौर्य के घर जा रही थीं। पहले से घात लगाकर बैठे दो लोगों ने युवती को दबोच लिया और इसके बाद संदीप यादव ने असलहे से उसकी कनपटी पर गोली मारकर पैदल खेतों के रास्ते भाग निकले थे।
विज्ञापन
दीपांजलि के भाई सूर्यमणि मौर्य ने संदीप यादव और खुशीराम पर बहन को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मनाकर बवाल शुरू कर दिया था। पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए थे।
भाई की शादी की खुशी हुई काफूर
दीपांजलि के भाई सूर्यमणि मौर्य का विवाह 30 अप्रैल को तय है। घर में पेंटिंग के साथ की शादी में प्रयोग होने वाले सामान की खरीदारी तेजी से की जा रही थी। सूर्यमणि ने हाल ही में बहन के लिए नये कपड़ों का आर्डर दिया था। अचानक दीपांजलि की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी वीरेंंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।