{"_id":"627956b266dab878091d5269","slug":"rape-accused-arrested-in-encounter-ambedkar-nagar-news-lko629835373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जैतपुर पुलिस टीम ने रविवार की रात मुठभेड़ में बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जबकि एक सिपाही के हाथ से गोली छूती हुई निकल गई। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस आदि बरामद किए। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बीते दिनों जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आयी थी। रात में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी गोविंदपुर, थाना जैतपुर के विरुद्ध केस दर्ज किया। रविवार की रात जैतपुर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी कहीं भागने की फिराक हैं और वह रैदापुर पुल के पास मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते की वह भागने का प्रयास करने लगा और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। गोली सिपाही जिउतलाल यादव के हाथ को छूती हुई निकल गई। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस आदि सामान बरामद हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।