{"_id":"6aaad5cb9e1e3e67510e2596","slug":"power-roster-collapses-people-in-distress-due-to-outages-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165013-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रोस्टर धड़ाम, बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रोस्टर धड़ाम, बिजली कटौती से लोग बेहाल
Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
आलापुर क्षेत्र में लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती को लेकर बुधवार को एसडीएम धर्मेंद्र सिं
अंबेडकरनगर। गर्मी के बीच बिजली की बढ़ती मांग और लगातार कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे की जगह करीब 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। तहसील क्षेत्रों में भी आपूर्ति करीब 14 घंटे तक सिमट गई है। शहरी क्षेत्रों में निर्धारित 24 घंटे की आपूर्ति के बीच बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। इसका असर पावरलूम और छोटे उद्योगों के कामकाज पर भी पड़ रहा है।
अकबरपुर शहर के वीआईपी फीडर पर मंगलवार रात से बुधवार सुबह और शाम तक कई बार आपूर्ति बाधित हुई। बिजली घर पर बढ़े लोड को ट्रिपिंग की वजह बताया जा रहा है। कटेहरी क्षेत्र में भी पूरी रात बिजली की ट्रिपिंग होती रही। महरुआ बिजली घर से जुड़े सभी छह फीडरों की आपूर्ति 33 हजार लाइन के शटडाउन के कारण बुधवार दोपहर दो बजे ठप हो गई।
हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार, औझीपुर उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार शाम 6:18 बजे बाधित हुई। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन फिर कटौती हो गई। रात 12:10 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी।
विज्ञापन
टांडा में रातभर आंख-मिचौली
सद्दरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, धौरहरा बिजली घर से जुड़े बसावनपुर, नरायनपुर, ब्राहिमपुर कुसमा, ब्राहिमपुर चुरावन, गौरा गुजर, प्यारेपुर, बेलहरी, भटौली समेत करीब 20 गांवों में मंगलवार शाम छह बजे बिजली गुल हो गई। रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भोर में पांच बजे फिर बिजली चली गई और तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
टांडा में शहरी क्षेत्र में मंगलवार शाम 6:50 बजे 33 केवी से आपूर्ति बंद हुई, जो 7:50 बजे बहाल हुई। रात 9:20 बजे फिर बिजली गुल हुई और 10:20 बजे आपूर्ति बहाल हुई। बुधवार सुबह 6:40 बजे वीआईपी फीडर की आपूर्ति ठप हुई, जो 7:15 बजे बहाल हुई। सुबह 9:15 बजे फिर बिजली गुल हुई और 9:55 बजे आई। इसके बाद 10:05 से 10:15 बजे तक भी कटौती हुई। दोपहर 12:55 बजे वीआईपी फीडर और वार्ड नंबर चार की आपूर्ति बाधित रही।
आलापुर में भी फाल्ट और कटौती
आलापुर में रात में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम नाथ शुक्ल की अगुवाई में एसडीएम धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। एसडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। न्योरी बिजली घर की आपूर्ति मंगलवार शाम 6:30 बजे गुल हुई और रात आठ बजे बहाल हुई। कौड़ाही बिजली घर क्षेत्र में फाल्ट के कारण रात 9:15 बजे आपूर्ति बंद हुई, जो 11 बजे बहाल हो सकी। मकोईया बिजली घर से जुड़े 20 से अधिक गांवों में रात 8:35 बजे बिजली गुल हुई और एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
बिजली कटौती से पढ़ाई और कारोबार प्रभावित
बिजली कटौती का असर घरेलू कामकाज के साथ छोटे कारोबार और बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।