फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power corporation is harassing common people

Ambedkar Nagar News: आम लोगों का उत्पीड़न कर रहा पावर कारपोरेशन

Tue, 31 Oct 2023 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Power corporation is harassing common people
अंबेडकरनगर। जनपद दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव के सामने बिजली कर्मियों की मनमानी को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंत्री से कहा कि पावर कारपोरेशन आम लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। छापे और बकाया वसूली के नाम पर उनको परेशान किया जा रहा है। इसपर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव एक दिन पहले ही अकबरपुर सर्किट हाउस पहुंच गए। मंगलवार को दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए उन्होंने पहले मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की फिर जिला कमेटी व अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इन बैठकों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा आक्रोश पावर कारपोरेशन पर केंद्रित रहा। छापों के नाम पर कमजोर वर्ग के लोगों, किसानों, छोटे दुकानदारों आदि को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिनके लाखों रुपये बकाया हैं उन पर छापा डालने या फिर केस दर्ज करने की कार्रवाई से विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बचते हैं। इससे उलट आमलोगों को टारगेट किया जा रहा है। गावों में छापे का ऐसा अभियान चलाया जाता है जैसे किसी अपराधी को पकड़ने के लिए टीम पहुंची हुई हो। यही हाल शहरी क्षेत्रों का भी है। कई पार्टी नेताओं ने कहा कि पूर्व में शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों पर नजर रखी जाए। उत्पीड़न की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। ऐसा कोई मामला आगे से मिला तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा।


थानाध्यक्षों की भी हुई शिकायत
बैठक में दो तीन थानाध्यक्षों की भी शिकायत प्रभारी मंत्री से की गई। जलालपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि एक मामले में वे थे भी नहीं। इसके बाद भी उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। कहा कि जलालपुर पुलिस के संज्ञान में सारी स्थिति होने के बाद भी मनमाने ढंग से केस दर्ज किया गया। कटका थाने के अलावा बसखारी का भी मुद्दा मंत्री के सामने उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed