{"_id":"68b9dfb672e47c638e054878","slug":"posters-and-banners-will-be-removed-from-poles-those-who-put-up-hoardings-will-be-fined-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-141421-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खंभों से हटेंगे पोस्टर-बैनर, होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खंभों से हटेंगे पोस्टर-बैनर, होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना
Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने शहर में अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर-बैनर और होर्डिंग्स के खिलाफ सख्ती बरतते हुए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों से बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन सामग्री को हटाया जा रहा है। साथ ही दोषियों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पालिका प्रशासन के अनुसार इन अवैध होर्डिंग्स से हर वर्ष नगर निकाय को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, ये पोस्टर-बैनर शहर की सुंदरता को खराब करने के साथ-साथ ट्रैफिक दृश्यता और सड़क सुरक्षा में भी बाधा बनते हैं। अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न इलाकों से 50 से अधिक छोटे-बड़े होर्डिंग्स हटाए जा चुके हैं। नगर पालिका ने सभी राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक संगठनों को चेतावनी दी है कि विज्ञापन या प्रचार के लिए पहले पालिका से विधिवत अनुमति लेनी अनिवार्य है।
अनुमति के बिना प्रचार अवैध
पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि शहर की सुंदरता और शहरी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति लगाए गए किसी भी होर्डिंग को अवैध मानते हुए दोषियों पर जुर्माना और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।