{"_id":"5dee88d88ebc3e88163379d5","slug":"payment-for-sugar-cane-arrier-ambedkar-nagar-news-lko4968604169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में 2843 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचा पौने 6 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में 2843 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचा पौने 6 करोड़ रुपये
Tue, 10 Dec 2019 01:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
गन्ना बिक्री करने वाले किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान संबंधी शासन के निर्देश के बाद अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा ने 27 नवंबर तक गन्ना बिक्री करने वाले 2 हजार 843 किसानों का भुगतान कर दिया है। 5 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी गईं। चीनी मिल प्रशासन ने दावा किया है कि आगे भी समय समय पर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाता रहेगा। भुगतान के लिए किसानों को इधर उधर न भटकना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन ने सभी चीनी मिल प्रशासन को निर्देशित किया है कि गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर संबंधित किसानों का भुगतना कर दिया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि निर्देश का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा ने शासन के भुगतान संबंधित दिशा निर्देश का पालन करते हुए 27 नवंबर तक बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान कर दिया। बताते चलें कि गत 23 दिसंबर से अकबरपुर चीनी मिल में पेराई का कार्य प्रारंभ हुआ है। गन्ना बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले में 34 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार 27 दिसंबर तक गन्ना बिक्री करने वाले 2 हजार 843 किसानों का 5 करोड़ 73 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। आगे भी इसी प्रकार से गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान किया जाता रहेगा। बताया कि किसानों को भुगतान के लिए इधर उधर की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए चीनी मिल प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। उधर जिला गन्ना अधिकारी हरेकृष्ण गुप्ता ने बताया कि गन्ना भुगतान का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने गन्ना किसानों से आह्वान किया कि वे लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए गन्ने की सूखी पत्तियों को न जलाएं। यदि ऐसा होता पाया गया, तो संबंधित किसान पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन