{"_id":"6b00830823e070c69504d751","slug":"outrage-erupts-over-e-rickshaw-drivers-death-protest-held-with-body-placed-on-the-road-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169534-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ई रिक्शा चालक की मौत पर फूट गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ई रिक्शा चालक की मौत पर फूट गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
अशोक मौर्य (फाइल फोटो)
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक अशोक मौर्य (53) की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव घर पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रामगढ़-जलालपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने, आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन बाधित रहा और जाम लग गया।
सूचना पर जलालपुर, कटका और जैतपुर थानों की पुलिस के साथ सीओ अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मान-मनौव्वल के बाद आरोपी वाहन चालक के परिजनों ने मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में सीओ ने सरकारी योजनाओं के तहत भी आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने अपनी निगरानी में शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया और सड़क से आवागमन बहाल कराया।
घटना 18 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है। रेहता खुर्द निवासी अशोक मौर्य अपने ई-रिक्शा से रामगढ़-फुलवरिया की ओर जा रहे थे। तिघरा बाजार से आगे आश्रम के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 19 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। शव घर पहुंचने के बाद लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी को लेकर परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सड़क से जाम हटवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवा दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुभाष राय, डॉ. अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, शशिकांत मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अशोक मौर्य ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी पुनीता का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में 19 वर्षीय बेटा अभिषेक, 16 वर्षीय आनंद, 13 वर्षीय अभिनव और आठ वर्षीय बेटी प्रियांशी के अलावा 90 वर्षीय मां कुटरा देवी हैं। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा रहे अशोक की मौत से चार बच्चों और बुजुर्ग मां के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।