{"_id":"6b008210953dc240b60720c3","slug":"teachers-body-found-hanging-in-a-college-room-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-169556-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महाविद्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महाविद्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन
तिलेसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टांडा में शिक्षक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
सद्दरपुर। टांडा के तिलेसरा देवी महाविद्यालय, भसड़ा टांडा में शुक्रवार सुबह भूगोल के शिक्षक सुनील मौर्य (44) का शव कॉलेज परिसर स्थित उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के पास से चार मोबाइल फोन भी मिले हैं। इनमें से एक नंबर पर रात में करीब दो घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत होने की जानकारी सामने आई है।
जहांगीरगंज क्षेत्र के तेतरिया रामबाग निवासी सुनील मौर्य वर्ष 2020 से महाविद्यालय में भूगोल के शिक्षक थे। वह कॉलेज परिसर में ही एक कमरे में रहते थे। महीने में दो-तीन बार अपने घर जाते थे। शुक्रवार सुबह कॉलेज खुलने के बाद शिक्षक साथी उनके कमरे पर पहुंचे। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर अनहोनी की आशंका हुई। शिक्षकों ने इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक रामपूजन प्रजापति को दी। कुछ देर बाद प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो सुनील का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दूसरे भाई लखनऊ के एक निजी विद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि छोटे भाई सुरेंद्र मौर्य प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी संध्या और दो बेटे अनुराग (18) व आर्यन (12) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
चार मोबाइलों में सुराग तलाश रही पुलिस
पुलिस को मृतक के पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले रात में एक नंबर पर करीब दो घंटे तक वीडियो कॉल हुई थी। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। घटना से पहले उनसे बातचीत करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
महाविद्यालय में शिक्षक का शव फंदे से लटकता मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ