फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to three principals for negligence

Ambedkar Nagar News: लापरवाही बरतने वाले तीन प्रधानाचार्यों को नोटिस

Sat, 19 Jul 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Notice to three principals for negligence
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। बीएसए ने बीते दिनों कई स्कूलों का निरीक्षण किया तो तीन विद्यालयों में कई खामियां मिलीं। इस पर प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

11 जुलाई को बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बिड़हर खासपुर प्रथम में निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षामित्र ईशू उपाध्याय के हस्ताक्षर के कॉलम में अवकाश अंकित था, लेकिन अवकाश ऑनलाइन संदर्भ संख्या दर्ज नहीं पाई गई। वहीं शिक्षामित्र आलोक कुमार, गीता सहायक अध्यापक, गीता यादव अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। कक्षाें में सफाई नहीं मिली व रसोईया कक्ष जर्जर था। कंपोजिट स्कूल ग्रांट व्यय धनराशि का विवरण नहीं मिला। लाइब्रेरी की पुस्तकें रस्सी पर लटकी होने के साथ प्रतिमाओं में धूल जमी हुई मिली।
विज्ञापन

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मंसूरगंज रामनगर में अध्यापक उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में किसी कार्मिक का पदनाम अंकित नहीं था। एमडीएम पंजिका में 10 जुलाई को छात्र छात्राओं का विवरण नहीं मिला। रसोई में लकड़ी स्टोर की गई थी। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर जहांगीरगंज के निरीक्षण में शिक्षक उपस्थित थे लेकिन पंजिका में मानव संपदा कोड अंकित नहीं था। प्राथमिक में 27 व जूनियर स्तर में 68 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। जूनियर स्तर में 34 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कोई भी कक्षा संचालित नहीं पाई गई थी। सहायक अध्यापिका मोबाइल पर व्यस्त थीं और छात्र-छात्राएं परिसर में घूम रहे थे। फर्श पर लगे टाइल उखड़े हुए थे। हैंडपंप के समीप कूड़े का ढेर पड़ा था। कक्षों की स्थिति भी दयनीय मिली थी। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed