{"_id":"65ae976f072ff64713a952b169e060d7","slug":"no-water-in-canal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में पानी न आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में पानी न आने से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कोटवा मोहम्मदपुर माइनर किसानों के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। माइनर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में अधिकांश किसानों ने रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। उन्हें पानी की आवश्यकता है। किसानों ने कई बार माइनर की सफाई कराए जाने की मांग की, लेकिन नहर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
माइनर में काफी घास उग आई हैं। किसान पारसनाथ, कुंवरदेव, देवनरायण, संतराम वर्मा व राजकरन वर्मा आदि ने बताया कि पानी न आने से कोटवा सहित कई अन्य गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने अविलंब माइनर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन