{"_id":"65aabca237e13445860b26b9","slug":"no-train-will-pass-through-akbarpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9763-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से तीन दिन अकबरपुर से नहीं गुजरेगी कोई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से तीन दिन अकबरपुर से नहीं गुजरेगी कोई ट्रेन
Fri, 19 Jan 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा ड्यूटी में गईं 16 बसें, आम यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगी लखनऊ की तरफ जाने वाली बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले में ट्रेन व बस दोनों सेवा से जुड़े यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। अकबरपुर डिपो की 16 बसें जहां अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ड्यूटी पर चली गई हैं तो वहीं पिछले काफी दिनों से इक्का-दुक्का आ रही ट्रेनों को भी शनिवार से डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रेन संकट से जूझ रहे यात्रियों को अब बसों की यात्रा करने में भी मुश्किल होगी।
रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते करीब एक माह से अकबरपुर स्टेशन से प्रतिदिन एक दो ट्रेन पूरे दिन में गुजर रही थी। शुक्रवार को भी तीन ट्रेन इंटरसिटी, कैफियात व उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहीं तो अमृतसर, जम्मूतवी, दून, किसान, फरक्का, सद्दभावना व कोलकाता एक्सप्रेस को दूसरे रूट से गुजारा गया। इस बीच अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम की सुरक्षा को देखते हुए अकबरपुर स्टेशन से साबरमती व कैफियात जैसी ट्रेन गुजर रही थीं उन्हें भी डायवर्ट कर दिया गया है। 22 जनवरी तक अकबरपुर रेलवे स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। ऐसे में अब कहीं बाहर यात्रा करने के लिए यात्रियों को गैर जनपदों के स्टेशनों की तरफ रुख करना पड़ेगा।
बसों से गैर जनपदों की यात्रा करने वाले यात्री भी मुश्किलों से जूझेंगे। अकबरपुर डिपो की 63 बसों में से 16 बसों को अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की ड्यूटी में भेज दिया गया है। यह बसें अलग अलग जनपदों से सुरक्षाकर्मियों को अयोध्या पहुंचाएंगी। ऐसे में अकबरपुर डिपो में 47 बसें बचीं हैं। बसों की संख्या घटने के चलते स्वाभाविक है कि शनिवार को यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को भी अकबरपुर स्टेशन पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
बदले रूट से गुजरेंगी बसें
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या जनपद से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसें शनिवार 20 जनवरी से 22 जनवरी सोमवार तक बदले रूट से जाएंगी। ऐसे में लखनऊ की तरफ जाने वाली बसें अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरेंगी। उधर से आने वाली बसें भी इसी रूट से अकबरपुर पहुंचेंगी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग व टांडा मया मार्ग से कोई भी रोडवेज बस नहीं गुजरेगी। ऐसे में यात्री संबंधित मार्गों पर रोडवेज बसों का इंतजार न करें। फिलहाल अन्य मार्गों पर बसों के समय व रूट में कोई परिवर्तन नहीं है। -सीवी राम, एआरएम