फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No fuel at the pumps, people kept wandering

Ambedkar Nagar News: पंपों पर ईंधन नहीं, भटकते रहे लोग

Sat, 23 May 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
No fuel at the pumps, people kept wandering
शनिवार को अकबरपुर के टांडा मार्ग ​स्थित जगमोहन फीलिंग स्टेशन पर पेट्रोल न होने की लगी तख्ती व प
अंबेडकरनगर। जिले में इन दिनों बिजली संकट के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकतर पेट्रोल पंपों पर रात के समय डीजल-पेट्रोल मिलना मुश्किल हो गया है। दिन में भी कई पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बढ़ती गर्मी और बिजली कटौती के कारण जनरेटरों का उपयोग बढ़ गया है जिससे डीजल की मांग अचानक बढ़ी है। लोगों को रात में कई किलोमीटर दूर तक पेट्रोल-डीजल की तलाश में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अकबरपुर शहर में शुक्रवार की रात नौ बजे ही टांडा मार्ग से लेकर अयोध्या मार्ग तक ज्यादातर पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री रोक दी गई थी। रात करीब नौ बजे टांडा मार्ग पर देवांश फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों ने ईंधन न होने की बात कहकर वाहन चालकों को लौटाना शुरू कर दिया। अमन फिलिंग स्टेशन रात में बंद कर दिया गया था। जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर सिर्फ सीएनजी की उपलब्धता रही।
विज्ञापन

मेहरोत्रा पंप पर पिछले कई दिनों से ईंधन न होने के कारण बंद है। अयोध्या मार्ग पर सिर्फ सौरभ फिलिंग स्टेशन पर ही बिक्री होती मिली। शनिवार दोपहर देवांश और जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर फ्यूल उपलब्ध नहीं था। एमई विक्रमादित्य तिराहा से लेकर कलेक्ट्रेट के सिर्फ अमन फिलिंग स्टेशन पर ही डीजल-पेट्रोल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा हाल
राजेसुल्तानपुर संवाद के अनुसार सुबह कम्हरिया घाट पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध होने पर भीड़ लगी रही। पेपर देने वाले छात्र-छात्राओं को पेट्रोल के लिए लाइन में लग रहे। वहीं सुजावलपुर, पदुमपुर व मदैनिया में तेल नहीं उपलब्ध था। जहांगीरगंज, टांडा, आलापुर, भीटी, कटेहरी, जलालपुर क्षेत्रों में एक-आध पंपों को छोड़कर ज्यादातर से वाहन सवार खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।


जरूरत के मुताबिक ही खरीदें पेट्रोल-डीजल
तेल कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता कर ईंधन की नियमित आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों से अपील है कि आवश्यकता के अनुसार ही डीजल-पेट्रोल खरीदेें। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता है।
- शिवाकांत पांडेय, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed