फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder of disabled person, five named including Pradhan

Ambedkar Nagar News: दिव्यांग की हत्या, प्रधान समेत पांच नामजद

Tue, 17 Oct 2023 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Murder of disabled person, five named including Pradhan
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दिव्यांग ग्रामीण की हत्या कर शव गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने दिवंगत के छोटे भाई की पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सोहगूपुर गांव निवासी राजमन (55) वर्ष सोमवार शाम को घर से अचानक लापता हो गए। वह पैर से दिव्यांग थे। काफी देर तक राजमन जब दिखाई नहीं पड़े तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रात में ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने राजमन का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा देखा। उनके सिर आदि पर चोट के निशान भी हैं। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना की सूचना जलालपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजमन के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। कोतवाल के मुताबिक मृतक के छोटे भाई की पत्नी संगीता की तहरीर पर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसमें से चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक खड़ंजे को लेकर लंबे समय से राजमन के परिजनों द्वारा शिकायत की जा रही थी। इसमें प्रधान पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया था। इसे लेकर ही प्रधान से विवाद भी चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed