फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Motorcyclist falls on road after collision with vehicle; run over by bus.

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक सवार, बस ने कुचला

Fri, 25 Sep 2026 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist falls on road after collision with vehicle; run over by bus.
अजय निषाद।फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे आलापुर के सपा विधायक त्रिभुवन दत्त के चालक अजय निषाद (50) को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

अकबरपुर के संघतिया निवासी अजय निषाद वर्ष 1996 से विधायक त्रिभुवन दत्त का वाहन चला रहे थे। शुक्रवार सुबह से वह बसखारी मार्ग स्थित राहुलनगर में विधायक के आवास पर थे। शाम करीब छह बजे बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। करीब सात बजे आरओबी पर भीड़ के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने उनके सिर को कुचल दिया और चालक बस लेकर चला गया।
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण अजय के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक त्रिभुवन दत्त, उनके पुत्र राहुल दत्त समेत अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस से हादसे की जानकारी ली। अजय के पिता रामधनी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी शिवकुमारी, पुत्र आदर्श (14) और चार अविवाहित पुत्रियां पूनम, नीलम व दीपा समेत अन्य सदस्य हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहनों की पहचान के साथ अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अजय निषाद।फाइल फोटो

अजय निषाद।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed