फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Money for construction material ran out, work stuck in villages

निर्माण सामग्री का पैसा खत्म, गांवों में अटका काम

Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Money for construction material ran out, work stuck in villages
अंबेडकरनगर। मनरेगा के तहत संचालित निर्माण कार्यों पर फिलहाल ब्रेक लगा है। निर्माण सामग्री की खरीद के लिए शासन स्तर से मिलने वाला पैसा न मिल पाने के कारण तीन सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में बीते तीन माह से संचालित सभी निर्माण कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए पूर्व में खरीदी गई सामग्री का बकाया 4.17 करोड़ का भुगतान भी बजट जारी न होने से लंबित पड़ा है। इससे परेशान सप्लायरों ने भी अब पुराना भुगतान चुकाए बिना नई निर्माण सामग्री देने से इंकार कर दिया है। इससे पूर्व में कराए जा रहे निर्माण कार्य भी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत कराए जाने वाले निर्माण कार्य के लिए शासन स्तर से जिले को सामग्री खरीद के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। बीते तीन माह से निर्माण सामग्री की खरीद राशि न मिलने के कारण कराए जा रहे निर्माण कार्य बीच में ही अटक गए हैं। निर्माण सामग्री की सप्लाई से जुड़े दुकानदारों ने भी अब पुराना बकाया चुकाए बिना नई सामग्री उधार देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लारपुर के ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा ने बताया कि गांव में अमृत सरोवर का कार्य मनरेगा योजना के तहत चल रहा था। इसके निर्माण में इस्तेमाल हो रही तीन लाख से अधिक की राशि का बकाया चुकाना अभी बाकी है। उधार निर्माण सामग्री न मिल पाने से इससे जुड़े अन्य कार्य रोकना पड़े हैं।
अंधियरवा के ग्राम प्रधान वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि खड़ंजा व पंचायत भवन में इंटर लॉकिंग कार्य कराया गया था।
इसमें इस्तेमाल हुई 5.80 लाख कीमत की सामग्री का भुगतान अभी तक लंबित है। इसी प्रकार अहेथिया किशुनीपुर में 2.48 लाख, अशरफपुर पचाउख में 5.64 लाख, हरकपुर में 6.35 लाख, होरिलपुर में 9.40 लाख, कशेरुआ में 2.98 लाख, नासिरपुर तुलसीपुर में 7.67 लाख व कटरिया सम्मनपुर और कुर्कीमहमूदपुर में साढ़े तीन लाख की निर्माण खरीद सामग्री का भुगतान फिलहाल तीन महीनों से अटका पड़ा है।
इसी तरह अकबरपुर विकास खंड में 1.14 करोड़, बसखारी में 19.58 लाख, रामनगर में 46.93 लाख, टांडा में 6.99 लाख, भीटी में 12.41 लाख, भियांव में 97.46 लाख, जहांगीरगंज में 5.35 लाख और जलालपुर ब्लॉक में करीब 78.71 लाख की सामग्री खरीद का भुगतान अटका होने से प्राय: सभी जगह निर्माण कार्य बंद पड़ा है।

निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री की खरीद का चार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया लंबित है। इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही खर्च की बजट राशि मिलने की संभावना है।
राजेंद्र प्रकाश मिश्र, मनरेगा उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed