{"_id":"fa3357a04afcb35bcc1257d131bf854a","slug":"ledy-blaimed-on-si-for-misbehave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने की महिला से अश्लील हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने की महिला से अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता का कहना है कि उसके पति गत 26 जून को एक रिश्तेदार के यहां गए थे। उसी समय गांव के कुछ लोग रिश्तेदार के साथ उसके घर आ गए। उसके घर के सामने स्थित भूमि पर जबरन कब्जा करने लगे। इस पर उसने विरोध किया तो कब्जा कर रहे लोग उसके साथ अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
उसकी पिटाई करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए और दुराचार किया। उसकी गुहार पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर विपक्षी वहां से भागे।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि जब वह मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर थाने गई तो वहां मिले एक दरोगा ने कार्रवाई के बहाने उसे रोका और उसके साथ अश्लील हरकत की। बाद में जब उसने एसओ से प्रकरण की शिकायत की तो वहां से भी न्याय नहीं मिला। एसपी ने पूरे मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन