{"_id":"65d76b115c68c8cd230e07a1","slug":"kichhauchha-nagar-panchayat-will-be-developed-with-rs-2644-crores-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111293-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 26.44 करोड़ से होगा किछौछा नगर पंचायत का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 26.44 करोड़ से होगा किछौछा नगर पंचायत का विकास
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष ओमकार गुप्त की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 26 करोड़ 44 लाख रुपये के अनुमानित बजट से नगर का विकास होगा। इसमें 23 करोड़ 94 लाख रुपये अनुमानित आय है जबकि 2 करोड़ 50 लाख रुपये बीत रहे वित्तीय वर्ष की अवशेष रकम है।
बोर्ड बैठक में नगर के लोगों को बकाया गृह कर 1 मार्च से 31 मार्च के बीच जमा करने पर 25 प्रतिशत छूट देने की सहमति बनी। नगर के मुख्य समेत अन्य मार्गों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने, नगर में शब-ए-बरात व रमजान के मौके मस्जिदों के आसपास सफाई कराने, नगर में पेयजल के लिए लगी आरओ मशीनों की मरम्मत कराने आदि को मंजूरी दी गई।
अध्यक्ष ने बताया कि नगर में प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम द्वारा काम किया जाएगा। इससे आने वाले समय में सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंच सकेगा। इस मौके पर प्रभारी ईओ विनय द्विवेदी, प्रदीप कुमार, मोनू निषाद, मायाराम, सुभाष निषाद, लालमन, रामजी, सुनीता, ज्योति गुप्ता, मीरा रानी, सफरूल निशां आदि सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।