{"_id":"671e84935531b1cc6d016ba4","slug":"katehari-by-election-nomination-papers-will-be-scrutinized-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-123562-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी उपचुनाव : आज होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेहरी उपचुनाव : आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
Sun, 27 Oct 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिस बल।
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में सोमवार 28 अक्तूबर को 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उन्हें सब कुछ सही पाए जाने पर चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिल जाएगी। जांच की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होेने के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध इस दौरान दिखेंगे। सभी प्रत्याशी या उनके प्रस्तावक इस दौरान कलेक्ट्रेट में मौजूद रहेंगे।
उपचुनाव को लेकर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ रही है। 25 अक्तूबर तक चले नामांकन के दौर में कुल 14 प्रत्याशियोंं ने 26 सेट मेंं अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें भाजपा के धर्मराज निषाद, सपा की शोभावती वर्मा तथा बसपा के अमित वर्मा शामिल रहे। नामांकन की प्रक्रिया तो कुशलता से बीत गई लेकिन अब पूरा ध्यान नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पर टिक गई है। प्रशासन का ध्यान भी नामांकन पत्रोंं की जांच पर है। खबर है कि कुछ डमी प्रत्याशियों ने भी नामांकन कर दिया है।
इन्हीं प्रत्याशियों पर प्रशासन व दूसरे दलों की निगाह है। ऐसे में नामांकन पत्रोंं की जांच प्रक्रिया में खासी गहमा गहमी देखने को मिल सकती है। इसके चलते ही कलेक्ट्रेट के निकट सोमवार को सुरक्षा के इंतजाम और ज्यादा कड़े रहेंगे। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के अलावा सीओ सीटी देवेंद्र मौर्य खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास के क्षेत्र में आदर्श अचार संहिता व आयोग के निर्देशों का पालन पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रेक्षक ने दिया शादीपुर में मतदान कक्ष बदलने का निर्देश
कटेहरी उपचुनाव के लिए पहुंचे सामान्य प्रेक्षक वीपी गौतम ने कई बूथों का रविवार को जायजा लिया। उन्होंने टांडा तहसील में आने वाले शादीपुर मतदान केंद्र के कक्ष को बदलने के निर्देश दिए। बीते दिनों यहां पहुंचे सामान्य प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट व नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। चुनाव से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को परखा। अब रविवार को उन्होंने मखदूमनगर, मोहिउद्दीनपुर, शादीपुर, केदारनगर व भारीडीहा गांव पहुंचकर मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण किया। शादीपुर में एक कक्ष को बदलने का निर्देश दिया। कहा कि इससे बेहतर विकल्प इसी परिसर में मौजूद है।
प्रेक्षक ने ग्रामीणों से विधिवत वार्ता की। उनसे फीडबैक लिया। सूचना अधिकारी के अनुसार मतदाताओं ने वहां बताया कि उन पर किसी द्वारा कोई दबाव नहीं डाला जा रहा है। प्रेक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि कोई भी शिकायत या सुझाव 9129888638 पर दिया जा सकता है। इसके अलावा एनटीपीसी के सरयू गेस्ट हाउस में शाम पांच बजे से छह बजे तक उनसे मुलाकात भी की जा सकती है।
200 माइक्रोऑब्जर्वर्स का हुआ प्रथम रैंडमाइजेशन
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को कटेहरी उपचुनाव के मद्देनजर 200 माइक्रोऑब्जर्वर्स का प्रथम रैंडमाइजेंशन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि यहां उपचुनाव के संबंध में बताई जा रही बारीकियों को आत्मसात कर लें। ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत मतदान में न आने पाए। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आनंद कुमार शुक्ल ने कहा कि रेंडमाइजेंशन को ठीक ढंग से अधिकारी समझ लें। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सदानंद गुप्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।