फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Include students in Homeopathy Diploma Examination

Ambedkar Nagar News: होम्योपैथी डिप्लोमा परीक्षा में विद्यार्थियों को करें शामिल

Sun, 25 Aug 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 25 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Include students in Homeopathy Diploma Examination
अंबेडकरनगर के संस्थान की अपील पर हाईकोर्ट ने यूपी होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड को दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शनिवार को अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित दोयन होम्योपैथी संस्थान के दो वर्षीय होम्योपैथी डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों को 27 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल करने का आदेश यूपी होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड को दिया है। कोर्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया जाए, लेकिन उनका रिजल्ट याचिका के निस्तारण तक घोषित नहीं किया जाएगा।
न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने यह आदेश संस्थान की विशेष अपील पर दिया। संस्थान ने पहले दाखिल याचिका में दिए गए एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसपर संस्थान की ओर से विशेष अपील दाखिल कर मामले की अर्जेंट सुनवाई का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

मामले में संस्थान की मान्यता फीस जमा करने को लेकर विवाद था, जिसके तहत बोर्ड ने पहले संस्थान के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करने से इन्कार कर दिया था, लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद संस्थान के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed