{"_id":"27bc4b9d054f5d30c8c7f91c32f948e5","slug":"handicaped-and-elderly-showed-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्तों व बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशक्तों व बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
वे अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर भड़सारी में वोट देने के लिए अपने पौत्र अंकित के साथ जा रहीं 80 वर्षीय प्रभादेवी ने कांपती हुई आवाज में बताया कि उन्होंने अब तक सभी चुनावों में मतदान किया है।
विज्ञापन
अब आखिरी वक्त में वह अपने मताधिकार से वंचित नहीं होना चाहतीं। इसके चलते वह अपने पौत्र का सहारा लेकर मतदान करने आई हैं। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बसखारी में मतदान करने जा रहे 73 वर्षीय शिवमूरत ने कहा कि गांव के विकास के लिए वह अपने पौत्र के साथ मतदान के लिए आए हैं।
विज्ञापन
कहा कि सभी को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय भिदूण में मतदान कर लाठी टेकते हुए घर जा रहे निशक्त राजबली ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग में निशक्तता को कभी आड़े नहीं आने दिया। बताया कि अब तक के सभी चुनावों में वह और उसकी निशक्त पत्नी लल्ली देवी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरैया में वोट देकर केंद्र से बाहर निकले निशक्त रामनिहोर ने कहा कि जब तक मतदान करने को लेकर सभी जागरुक नहीं होंगे, तब तक योग्य व्यक्ति के चुनाव नहीं हो सकेगा। सभी को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। तीनों विकास खंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्र ऐसे थे जहां पर बुजुर्गों व निशक्तों ने कहीं परिजनों के सहारे, तो कहीं खुद ही लाठी टेकते हुए पहुंचकर मतदान में भाग लिया।