{"_id":"64ac47984bacdd1e6d05276d","slug":"forced-abortion-case-ambedkar-nagar-news-c-13-1-328002-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला चिकित्सक व पति पर जबरन गर्भपात कराने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला चिकित्सक व पति पर जबरन गर्भपात कराने का केस
Mon, 10 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। एक महिला का जबरन गर्भपात कराने की आरोपी महिला चिकित्सक व उसके पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस पीड़ित महिला ने दर्ज कराया है।
महरुआ गोला निवासी चंदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की रात उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। अगले दिन वह पति के साथ महरुआ स्थित डॉ. बिंदु के क्लीनिक पर पहुंची। डॉक्टर ने उसकी जांच की। इसके बाद एक पर्ची पर दवा लिखकर दी और बताया कि इसके खाने से दर्द ठीक हो जाएगा। चंदा का कहना है कि दवा खाने के बाद उसकी तकलीफ और बढ़ गई। वह दोबारा पति के साथ क्लीनिक पर पहुंची तो डॉक्टर ने कहा कि गर्भपात करना पड़ेगा। इस पर उसने असहमति जताई।
आरोप है कि इसके बावजूद दबाव बनाकर डॉक्टर ने उसका गर्भपात कर दिया। इसके बाद दर्द के साथ खून का रिसाव शुरू हो गया। वह फिर क्लीनिक पर पहुंची तो डॉक्टर ने आठ हजार रुपये लेकर दोबारा इलाज किया गया। राहत न मिलने पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भीटी भेज दिया। अल्ट्रासाउंड में गर्भ का कुछ हिस्सा पेट में रह जाने की जानकारी हुई। इसके बाद डाक्टर से संपर्क करने पर उन्होंने और उनके पति ने धमकी देकर भगा दिया। शिकायत पर महिला चिकित्सक व उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। उधर महिला चिकित्सक ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। कहा कि महिला का उचित इलाज किया गया था।