{"_id":"65a96b08f8e72b934d071625","slug":"five-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9711-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गैर इरादतन हत्या में पांच भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गैर इरादतन हत्या में पांच भेजे गए जेल
Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
भवानीपुर खरगपुर गांव में सगे भाइयों के बीच हुई थी मारपीट
ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में हो गई थी युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। युवक की गैर इरादतन हत्या मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने भवानीपुर खरगपुर निवासी तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले मारपीट की धाराओं में दोनों पक्ष से 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में घायल युवक प्रदीप की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दिया।
भवानीपुर खरगपुर गांव में बुधवार को खियाली अपने घर की तराई कर रहे थे। इसी बीच उनके भाई हरखाली के परिवारीजनों ने उनके घर में आ रहे पानी को लेकर विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज से मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें दोनों पक्षों से कुल 13 लोग घायल हो गए थे। हरखाली के पुत्र प्रदीप कुमार को गंभीर चोटें आ गई। उसे चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। लखनऊ पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई थी।
इसी मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने खियाली, पवन कुमार, अनीता, कंचन, सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद इन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।