{"_id":"642db7860f2fd88de8031878","slug":"five-employees-of-revenue-department-found-missing-without-notice-ambedkar-nagar-news-c-13-1-168224-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बगैर सूचना गायब मिले राजस्व अभिलेखागार के पांच कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बगैर सूचना गायब मिले राजस्व अभिलेखागार के पांच कर्मी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण पर बुधवार को पहुंचे डीएम को राजस्व अभिलेखागार के पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह बुधवार को अचानक कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के निरीक्षण पर पहुंच गए। भूलेख अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, न्याय सहायक, संयुक्त कार्यालय, स्थानीय निकाय, जन सूचना विभाग, आपदा पटल, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, नजारत अनुभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला पूर्ति, जिला सूचना कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया।
राजस्व अभिलेखागार के कर्मचारी विमल कुमार सिंह, संदीप यादव, सचिन सिंह, सत्यव्रत धुरिया व गनेश गुप्त अनुपस्थित मिले। बगैर सूचना कर्मचारियों के गायब मिलने पर डीएम ने तत्काल इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य में हीलाहवाली बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में सभी अपनी ड्यूटी को लेकर तत्पर रहें। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, मुख्य कोषाधिकारी जगरोपन राम मौजूद रहे।